द फॉलोअप टीम , रांची:
पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 15वां सीजन शुरू हो गया है। अगर आप ‘बिग बॉस’ के रोजाना दर्शक हैं तो आप सोच रहे होंगे कि बिग बॉस तो अक्टूबर में शुरू होता है। कहीं हम गलत खबर तो नहीं बता रहे, जी नहीं। दअरसल इस बार ‘बिग बॉस’ एक नए अंदाज में जल्दी आया है। ये बिग बॉस का डिजिटल संस्करण है ‘बिग बॉस ओटीटी’। ये शो टीवी पर नहीं सिर्फ़ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ पर दिखाया जाएगा। यही शो 6 हफ्ते बाद टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। पर ‘बिग बॉस’ के इस डिजिटल संस्करण के मेजबान सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर हैं। सलमान के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है। करीब 6 हफ्ते बाद जब इस शो का टीवी टेलीकास्ट शुरू होगा तब सलमान खान वापस आकर शो की कमान संभाल लेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के एपिसोड्स सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और रविवार रात 8 बजे वूट पर स्ट्रीम होंगे। अगर आप चाहें तो बिग बॉस के घर की लाइव स्ट्रीम किसी भी वक्त ‘वूट’ एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। तो आइए आपको बतातें है बिग बॉस 15 में इस बार कौन-कौन हैं प्रतिभागी।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह पटना की रहने वाली अभिनेत्री, डांसर , गायक और मॉडल है। वो कई भोजपुरी फिल्मो में काम कर चुकी हैं। अक्षरा को 2010 में पवन सिंह के साथ सत्यमेव जयते फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने का मौका मिला। इन्होंने कईं फिल्में और टीवी शोज कीए हैं।

नेहा भसीन
नेहा भसीन कई पुरस्कार प्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका और पॉप सिंगर हैं। नई दिल्ली में पैदा हुई नेहा ने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाने गाए हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, नीरजा सुल्तान और टाइगर जिंदा है, सरीखी फ़िल्मों के लिये गीत गाए हैं। "'जग घूमेया' गाना पहला ट्रेडिशनल सिंगिंग था भसीन का।

निशांत भट्ट
निशांत भट्ट एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने भारतीय टीवी चैनलों पर कुछ डांस रियलिटी शो में भाग लिया था और 'झलक दिखला जा' शो (सोनी टीवी) में तीन बार भाग लिया था।

कारण नाथ
करण नाथ एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। इन्हें साल 2002 में आयी फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में रोमांटिक हीरो के रूप में जाना जाता है। करण ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी । इन्होंने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और
'ये दिल आशिकाना' में अभिनय किया था।

उर्फी जावेद
उर्फी जावेद एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वह बेद भाय्या की दुल्हानिया में अनी की भूमिका, मेरी दुर्गा में आरती और बेपनाह (धारावाहिक) में बेला को चित्रित करने के लिए जाने जाते हैं।

रिद्धिमा पंडित
रिद्धिमा पंडित एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्हें लाइफ ओके के धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत में रजनी नाम की इंसानों की तरह दिखने वाली रोबोट के किरदार के लिए काफी जाना जाता है। रिद्धिमा ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और कई सारे प्रोजेक्ट पूरे किए थे, जिसमें सनसिल्क, फेयर एंड लवली, डव, हारपिक, केंटर फ्रेश, वीट, लुमिनस, सेट वेट आदि शामिल है।

दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, एंकर, डांस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया प्रभावकार हैं। वह मुख्य रूप से छोटे पर्दे के उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। एमटीवी के रियलिटी शो “स्प्लिट्सविला सीजन 10” में भाग लेने के बाद अभिनेत्री प्रसिद्धि के लिए बढ़ी, जिसकी मेजबानी रणविजय सिंहा और सनी लियोन ने की।

राकेश बापट
राकेश एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें तुम बिन, वृंदावन, सविता दामोदर परांजपे और टेलीविजन शो जैसे सैट फेरे, सलोनी का जैसे फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। सफ़र , मरियादा: लेकिन कब तक और क़ुबूल है।

प्रतीक सहजपाल
प्रतीक एक्टर और फ़िटनेस ट्रेनर हैं। एमटीवी के पॉपुलर शो ‘लव स्कूल’ में नज़र आ चुके हैं। प्रतीक कई बॉडी बिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग कम्पटीशन भी जीत चुके हैं। फ़ेमस फ़िटनेस स्टार गुरुमान की कंपनी ‘जी एम् न्यूट्रीशन’ में बतौर फ़िटनेस ट्रेनर भी काम कर चुके हैं।

मुस्कान जट्टानाथीं
मुस्कान ए.के.ए मूसेवाली. मुस्कान और विवादों का पुराना नाता रहा है। मुस्कान सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं। मुस्कान कुछ वक़्त पहले देश में हुए किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया से इंडिया आईं थीं। विवादों से दो-चार होने वालीं मुस्कान की बिग बॉस के घर में मुस्कान कब तलक बरकरार रहती है, देखते हैं।

मिलिंद गाबा
मिलिंद गाबा बहुत तेज़ी से पॉपुलर हुए पंजाबी सिंगर हैं। कुछ ही सालों में म्यूजिक इंडस्ट्री खासतौर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बना लिया है। मिलिंद के गाए ‘यार मोड़ दो’, ‘दारु पार्टी’ जैसे गाने अच्छे खासे लोकप्रिय हैं। पंजाब बेल्ट में लोकप्रिय मिलिंद को उनके फैंस वोटिंग के ज़रिए कब तक उन्हें घर में रखने में कामयाब होते हैं, देखना पड़ेगा।

शमिता शेट्टी
‘मोहब्बतें’’ कैश’ जैसी फ़िल्मों की एक्टर शमिता बाकी लोगों से ज्यादा एक्सपीरियंस्ड हैं। क्यूंकि वे 2009 में ‘बिग बॉस’ के तीसरे संस्करण का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उस वक़्त शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हुआ करते थे। लेकिन सीजन 3 में शमिता ने खुद शो छोड़ दिया था। कारण उनकी बहन शिल्पा शेट्टी की बिज़नसमैन राज कुंद्रा से शादी हो रही थी। इस वक़्त भी बाहर राज और शिल्पा विवादों में बने हुए हैं। ऐसे में शमिता बिग बॉस के घर में लोगों की नज़रों का केंद्र रहने वाली हैं. शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी’ बिग बॉस सीज़न 2′ की होस्ट रह चुकी हैं।
